1000223798

राजधानी एक्सप्रेस के पार्सल डिब्बे से निकली ऐसी चीज, देखकर RPF के उड़ गए होश…

खबर को शेयर करें
1000223798

Azad Reporter desk: राजधानी एक्सप्रेस जैसी हाई सिक्योरिटी ट्रेन में तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को धनबाद में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सियालदह राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12314) से एक पार्सल की तलाशी के दौरान ऐसा सामान जब्त किया जिसे देखकर खुद जवान भी चौंक गए।

मामला सुबह करीब 11:55 बजे का है जब वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जांच की गई। नई दिल्ली से बुक हुआ यह पार्सल धनबाद पहुंचा था और इसे माइका कार्गो मूवर्स नाम की कंपनी ने बुक किया था। पार्सल बुकिंग में सामान को ‘फल’ बताया गया था और ₹83,874 का भाड़ा भी चुकाया गया था।

लेकिन जब पार्सल खोला गया तो उसमें से फल नहीं बल्कि नौ कार्टूनों में चिवस, ब्लैक लेबल, रेड लेबल और जेम्सन जैसी महंगी अंग्रेजी शराब की 97 बोतलें निकलीं जिनकी कीमत ₹2,81,060 आंकी गई है।

इस कार्रवाई में दो लोगों राज कुमार सिंह (क्लियरिंग एजेंट) और दौलन कुमार चक्रवर्ती (ऑटो चालक) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीसरा व्यक्ति, जो इस तस्करी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है फरार हो गया।

उसकी स्कूटी (JH10CX9097) एक महिंद्रा टोटो और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इस मामले में रेसुब पोस्ट धनबाद में कांड संख्या 2243/25 दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।