Jamshedpur Border Area: गम्हरिया स्थित IDTR जमशेदपुर में स्टूडेंट्स का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के ट्रांसफर से है खफा..

इंडो डेनिश टूल रूम कॉलेज में सोमवार को सैकड़ों छात्र उग्र हो उठे और प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के ट्रांसफर के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
छात्रों ने संस्थान के मुख्य गेट को जाम कर दिया और किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली अपना कार्य बेहतर तरीके से कर रहे थे ऐसे में उनका अचानक ट्रांसफर किया जाना उचित नहीं है।
स्थिति को संभालने के लिए सुमित कोली खुद छात्रों के बीच पहुंचे और हाथ जोड़कर उनसे आंदोलन समाप्त करने की अपील की लेकिन इसके बावजूद छात्र अपनी मांग पर अड़े है और विरोध जारी है


