राशन कार्ड धारकों के लिए सख्त निर्देश, अब हर सदस्य की जानकारी देना ज़रूरी पालन नहीं किया तो रद्द होगा कार्ड…

Jharkhand: अगर आप राशन कार्ड धारक हैं और ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। वर्ष 2025 की शुरुआत में खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय ने राशन कार्ड से संबंधित कई नए नियम लागू किए हैं। इनका पालन करना हर राशन कार्डधारी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्ड रद्द होने की चेतावनी दी गई है।
सरकार का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य लाभार्थियों के बीच पारदर्शिता बनाए रखना है ताकि केवल वास्तविक जरूरतमंद लोगों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
नए नियमों की मुख्य बातें—
• अब राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों की KYC करवाना अनिवार्य होगा।
• बिना KYC के किसी भी प्रकार का सरकारी लाभ नहीं दिया जाएगा।
• जिन कार्डधारकों की केवाईसी पूरी नहीं होगी उनके राशन कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे।
• आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी अनिवार्य कर दिया गया है।
खाद्यान्न मंत्रालय ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर कोई राशन कार्डधारी नए नियमों का पालन नहीं करता है तो उसका कार्ड इस वर्ष के अंत तक अमान्य कर दिया जाएगा। ऐसे में व्यक्ति को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
नियमों से होंगे ये लाभ—
• जरूरतमंदों को लगातार सरकारी सहायता मिलती रहेगी।
• फर्जी लाभार्थियों को हटाया जा सकेगा।
• परिवार के सभी सदस्यों की स्पष्ट जानकारी रिकॉर्ड में रहेगी।
• राशन कार्ड की अपडेट मोबाइल पर भी उपलब्ध हो सकेगी।
राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी और KYC से संबंधित कार्यों के लिए राशन कार्ड धारकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी खाद्यान्न विभाग के कार्यालय में जाकर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करें। इसके अलावा वे खाद्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन नियमावली भी पढ़ सकते हैं।