मानगो में स्ट्रीट लाइट का खम्बा बना खतरा, बिजली विभाग और नगर निगम बेसुध…
जमशेदपुर: मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 17 के पास एक स्ट्रीट लाइट का खम्बा खतरनाक स्थिति में है। यह खम्बा सड़क के बीचों-बीच लगा हुआ है और इसके गिरने का खतरा बढ़ता जा रहा है।इस स्ट्रीट लाइट के खम्बे को लगभग एक साल पहले किसी वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

तब से यह खम्बा धीरे-धीरे अपने एंगल से नीचे झुक रहा है और अब यह कभी भी गिर सकता है।इस खम्बे की खतरनाक स्थिति के बावजूद बिजली विभाग और नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह खम्बा मुख्य सड़क पर स्थित है, जहां से रोजाना हजारों गाड़ियां और राहगीर गुजरते हैं, जिनमें स्कूल के बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
इसी तरह की एक और स्ट्रीट लाइट का खम्बा चेपापुल अक्का गार्डन के सामने भी क्षतिग्रस्त है। बिजली विभाग को जल्द से जल्द इन स्ट्रीट लाइटों को बदलना चाहिए ताकि किसी भी बड़े हादसे को रोका जा सके।