1000209003

JSSC CGL परीक्षा परिणाम पर रोक जारी, अगली सुनवाई 15 जुलाई को…

खबर को शेयर करें
1000209003

Jharkhand: झारखंड हाई कोर्ट ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा-2023 के परिणाम पर लगी रोक को बरकरार रखा है। मामले की अगली सुनवाई अब 15 जुलाई 2025 को होगी।

हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने गुरुवार को मामले की आंशिक सुनवाई के बाद अगली तारीख तय की। कोर्ट ने परीक्षा परिणाम पर रोक बनाए रखने का निर्देश दिया है।

इस मामले की जांच CID द्वारा की जा रही है। सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

प्रकाश कुमार व अन्य की ओर से दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि 28 जनवरी 2024 को आयोजित सीजीएल परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था। इसके बाद एसआईटी का गठन कर परीक्षा रद्द कर दी गई।

बाद में 21 और 22 सितंबर 2024 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई लेकिन इस पर भी पेपर लीक के आरोप लगे। याचिका में पूरे मामले की जांच CBI से कराने की मांग की गई है।

फिलहाल हाई कोर्ट ने रिजल्ट के प्रकाशन पर रोक जारी रखते हुए कहा है कि अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी तब तक जांच की प्रगति और अन्य पहलुओं पर विचार किया जाएगा।