SSC Phase-13 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 24 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा – यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका…

Azad Reporter desk: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फेज-13 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC फेज-13 भर्ती परीक्षा 24 जुलाई से 1 अगस्त 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी।
SSC की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2423 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जो कुल 200 अंकों के होंगे। सवाल चार विषयों से पूछे जाएंगे:
•सामान्य बुद्धि
•सामान्य जागरूकता
•क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
•अंग्रेजी
परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगा।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड:
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें क्योंकि देरी होने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


