1000247325

झारखंड में आठ जिलों के खेल पदाधिकारियों का तबादला, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…

खबर को शेयर करें
1000247325

Jharkhand: सरकार ने झारखंड के आठ जिलों के खेल पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।

जारी सूची के अनुसार –

•रूपा रानी तिर्की को पूर्वी सिंहभूम की जिम्मेदारी दी गई है।
•मार्कस हेंब्रम को पश्चिमी सिंहभूम भेजा गया है।
•संजीत कुमार को रामगढ़ की कमान सौंपी गई है।
•अविनेश कुमार त्रिपाठी को लातेहार की जिम्मेदारी दी गई है।
•प्रवीण कुमार को गुमला भेजा गया है।
•मनोज कुमार को सिमडेगा की जिम्मेदारी दी गई है।
•कैलाश राम को चतरा का खेल पदाधिकारी बनाया गया है।
•तुषार राय को कोडरमा की जिम्मेदारी मिली है।

इन तबादलों के बाद अब संबंधित जिलों में नए पदाधिकारी कार्यभार संभालेंगे।