1000240873

नोएडा में फिर रफ्तार का कहर: रॉन्ग साइड से आ रही BMW ने स्कूटी सवार तीन को रौंदा, मासूम आयत की मौत…

खबर को शेयर करें
1000240873

Azad Reporter desk: नोएडा में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-45 स्थित गेट नंबर तीन के पास रविवार तड़के रॉन्ग साइड से आ रही एक BMW 520डी कार ने स्कूटी सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची आयत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता गुल मोहम्मद और रिश्तेदार राजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सदरपुर खजूर कॉलोनी निवासी गुल मोहम्मद की बेटी आयत को शनिवार रात उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। इसी वजह से गुल मोहम्मद रात करीब 12:30 बजे स्कूटी से आयत और अपने रिश्तेदार राजा को लेकर चाइल्ड PGI जा रहे थे।

तभी अचानक हरियाणा नंबर की BMW कार जो रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही थी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मासूम आयत को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

पिछले कुछ समय में रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।