1000274096

पूर्वी सिंहभूम में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव, 80 उम्मीदवारों को मिला ऑफर लेटर…

खबर को शेयर करें
1000274096

Jamshedpur news: बुधवार 20 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम के श्रम, प्रशिक्षण, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत एमिगोस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों के लगभग 350 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

प्लेसमेंट ड्राइव में –
•Amigos सॉल्यूशंस के 300 उम्मीदवार,
•AITSIL एसपीवी प्राइवेट लिमिटेड के 15 उम्मीदवार,
•ऑप्टिमा के 15 उम्मीदवार,
•आरवीएस के 15 उम्मीदवार,
तथा वेंचर के 5 उम्मीदवार शामिल थे।

कार्यक्रम में 40 एचआरई और 40 एसटी उम्मीदवारों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

इस मौके पर UNDP जिला प्रतिनिधि, सहायक परियोजना अधिकारी श्री नवलेश कुमार, नियोक्ता श्री मुबीन हैदर (अवसर), श्री संतोष भगत (केवीबी स्टाफिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड) और एमिगोस सॉल्यूशंस प्रशिक्षण केंद्र के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के स्टार एलुमनाई सेगमेंट में सुश्री चितामणि (अटेंडेंट, सुकिनो हेल्थकेयर ₹16,000/माह) और श्री संजय डिग्गी (स्व-नियोजित ₹20,000/माह) की प्रेरणादायक सफलता की कहानियाँ साझा की गईं।

सम्मानित किए गए उम्मीदवार!!
•एमिगोस सॉल्यूशंस के 2 प्रशिक्षुओं को टूल किट भेंट की गई।
•वेंचर के 2 उम्मीदवारों को सिलाई मशीन प्रदान की गई।
•AITSIL के 2 उम्मीदवारों को भी टूल किट देकर सम्मानित किया गया।