1000213132

दक्षिण पूर्व रेलवे को मिली 12 नई रेल लाइनों की मंजूरी, 5 स्पेशल प्रोजेक्ट, 2028-30 तक पूरा होगा काम…

खबर को शेयर करें
1000213132

Jharkhand: दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) क्षेत्र में रेलवे बोर्ड ने 12 नई रेल लाइनों को मंजूरी दे दी है जिनमें से 5 परियोजनाओं को स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट घोषित किया गया है। ये सभी प्रोजेक्ट वर्ष 2028 से 2030 के बीच पूरे किए जाएंगे। इन रेल लाइनों के बनने से हावड़ा-मुंबई और हावड़ा-चेन्नई जैसे व्यस्त रूटों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा साथ ही टाटानगर, जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

यह जानकारी जमशेदपुर निवासी शशांक शेखर स्वाई द्वारा दायर एक आरटीआई के माध्यम से सामने आई है। रेलवे के प्रथम अपीलीय अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन परियोजनाओं में कई प्रोजेक्ट्स की डीपीआर तैयार हो चुकी है तो कुछ की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

मुख्य स्वीकृत रेल लाइनें

  1. सांतरागाछी-पाशकुड़ा (चौथी लाइन): फाइनल लोकेशन सर्वे और डीपीआर तैयार पीईसी बैठकें पूरी।
  2. खड़गपुर-टाटानगर (चौथी लाइन): डीपीआर तैयार रेलवे बोर्ड ने बागडिही तक सिंगल डीपीआर का निर्देश दिया।
  3. टाटानगर-राउरकेला (चौथी लाइन): आदित्यपुर, राजखरसावां और बंडामुंडा सेक्शन शामिल हैं; डीपीआर भेजी गई।
  4. राउरकेला-बागडिही (चौथी लाइन): फाइनल सर्वे और डीपीआर तैयार।
  5. बागडिही-झारसुगुड़ा (चौथी लाइन): टेंडर प्रक्रिया पूरी, कार्य श्री बालाजी इंजीनियरिंग लिमिटेड को सौंपा गया।

स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट्स

  1. सिल्ली-इलू बाइपास: टेंडर प्रक्रिया पूरी, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य।
  2. बदामपहाड़-केंदूझारग्राम: भूमि अधिग्रहण व टेंडर प्रक्रिया जारी।
  3. गोरुमोहिषानी-बंगारपोशी: एल-सेक्शन फाइनल, भूमि अधिग्रहण प्रगति पर।
  4. चाकुलिया-बुड़ामारा: विशेष परियोजना घोषित भूमि अधिग्रहण जारी।
  5. जलेश्वर-चंद्रेश्वर: सभी स्तरों पर बैठकें पूरी संशोधित प्रेजेंटेशन और लागत विवरण रेलवे बोर्ड को सौंपा गया।

अन्य महत्वपूर्ण परियोजना: नीमपुरा-खड़गपुर (थर्ड लाइन – 6.41 किमी): अनुमानित लागत ₹157.86 करोड़। यह लाइन देश के सबसे व्यस्त हावड़ा-मुंबई और हावड़ा-चेन्नई रूट पर ट्रैफिक कम करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है।

इन सभी प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी ट्रैफिक की समस्या कम होगी और यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी।