1000209583

साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम का ऐलान!! इंडियन क्रिकेटर को मिली साउथ अफ्रीका की कप्तानी, टेम्बा बावुमा बाहर…

खबर को शेयर करें
1000209583

Azad Reporter desk/ Sports: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की विजेता साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी इस बार स्पिन गेंदबाज केशव महाराज को सौंपी गई है। साउथ अफ्रीका के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा हैमस्ट्रिंग चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

यह टेस्ट मैच 28 जून से खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है जबकि कुछ सीनियर खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। टीम में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे उभरते सितारों को शामिल किया गया है।

19 वर्षीय प्रिटोरियस ने अब तक सिर्फ 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 60.62 की औसत से 485 रन बनाए हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली है। प्रिटोरियस आमतौर पर लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं लेकिन इस टेस्ट में वह पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं।

वहीं युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वह हाल ही में SS20 लीग में शानदार फॉर्म में रहे। उन्हें इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया था लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिला था।

इसके अलावा कगिसो रबाडा, मार्को येनसन, लुंगी एनगिडी, एडन मार्करम और रयान रिकेल्टन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को भी इस सीरीज में मौका मिला है।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:
टोनी डी जोर्जी, मैथ्यू ब्रेट्जके, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंगहम, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरिन (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज (कप्तान), यूसुफ, क्वेना मफाका।