जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों में छोटे वाहन चालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान…

Jamshedpur news: आज सोमवार को रिटेल ईंटा, गिट्टी, बालू और सीमेंट सप्लाई करने वाले छोटे वाहन चालकों ने एकजुट होकर मानगो बिग बाजार के सामने स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर अपनी मांगो को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं यह विरोध जमशेदपुर के कई इलाकों में देखने को मिला।
चालकों ने आज सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी घोषणा कर दी है।
इनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस उन्हें रोज़ाना बेवजह रोकती है और चालान की मांग करती है और अवैध रूप से पैसे वसूलती है।
चालकों का कहना है कि पुलिस उनकी रोजी-रोटी और कमाई के जरिये के बीच बाधा बन रही है। और अगर जल्द इसका समाधान नहीं किया गया तो यह हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी और शहर में निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो जाएगा।


