झारखंड के शशि शेखर ने रचा इतिहास, लद्दाख की 6070 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, बिना किसी मदद के अल्पाइन स्टाइल में की चढ़ाई…

Jharkhand: झारखंड के बोकारो जिले के कसमार प्रखंड निवासी युवा पर्वतारोही शशि शेखर ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने लद्दाख की 6,070 मीटर ऊंची दुर्गम चोटी ‘यूटी कांगड़ी-1’ को फतह कर वहां भारत का तिरंगा और झारखंड पर्यटन का झंडा फहराया। इस चढ़ाई को उन्होंने बिना किसी पोर्टर या बाहरी मदद के, पूरी तरह आत्मनिर्भर अल्पाइन स्टाइल में पूरा किया।
इस कठिन अभियान की शुरुआत 13 जून को लेह से हुई थी। 14 जून को वे बेस कैंप पहुंचे और 15 जून की रात 3 बजे अंतिम चढ़ाई शुरू की। करीब 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सुबह 7:50 बजे शशि और उनके साथी फुंसोग नामग्याल ने चोटी पर कदम रखा।
इस दौरान उन्हें तेज हवाओं कड़ाके की ठंड और बर्फ से ढकी ढलानों जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।झारखंड की पहचान को हिमालय की ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिशशशि शेखर ने कहा, “यह चढ़ाई सिर्फ मेरी नहीं झारखंड की जीत है। मेरा सपना है कि झारखंड की साहसिक ताकत को दुनिया के सामने लाऊं।”
उनके इस साहसी अभियान का आयोजन झारखंड की प्रमुख संस्था ‘लैम्बडा एडवेंचर’ ने किया जो राज्य के युवाओं और बच्चों को पर्वतारोहण व साहसिक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य करती है।
शशि का अगला लक्ष्य है दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करना। इस मिशन के तहत वे अब तक दो महाद्वीपों –•माउंट अकोंकागुआ (6,961 मीटर), अर्जेंटीना – दक्षिण अमेरिका
•माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर), रूस – यूरोप की ऊंची चोटियों को सफलतापूर्वक फतह कर चुके हैं।
शशि की उपलब्धियां—
•माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर): 8,430 मीटर तक पहुंचकर ‘बैलकनी’ प्वाइंट तक का सफर
•माउंट लोबुचे ईस्ट (6,119 मीटर): नेपाल
•माउंट मणिरंग (5,758 मीटर): हिमाचल प्रदेश (समिट कैंप तक पहुंचे)


