Seraikela: छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से कूचकर हत्या की, जमीन विवाद बना वजह…

Jharkhand: सरायकेला जिले के रंगपुर गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही बड़े भाई की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। यह घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के बड़बिल चौक के पास हुई है।
मृतक की पहचान लक्ष्मण हेंब्रम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण और उसके छोटे भाई के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को खेत में दोनों के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद छोटे भाई ने गुस्से में आकर पत्थर से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर हत्या के बाद आरोपी छोटा भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

