1000215552

Seraikela: पति को दूसरी महिला संग देखकर भड़की पत्नी, बीच सड़क पर चप्पल से की पिटाई, मामला दर्ज…

खबर को शेयर करें
1000215552

Jharkhand: सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में सोमवार को एक महिला ने अपने पति और उसके साथ मौजूद महिला की बीच सड़क पर चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला का आरोप है कि उसके पति ने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है और वह उसी महिला के साथ घूम रहा था। पीड़िता की पहचान संचिता दास के रूप में हुई है जो खरसावां प्रखंड की बुरुडीह पंचायत में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पद पर कार्यरत हैं।

संचिता दास ने नीमडीह थाना में एक आवेदन देकर FIR दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने अपने पति जितेंद्र नाथ दास, जेठ उत्तम कुमार दास और ससुर विवेकानंद दास पर दहेज की मांग, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना और जबरन घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और महिला के आरोपों की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी सतर्कता से जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।