1000263556

Seraikela : स्वतंत्रता दिवस से पहले गम्हरिया में वाहन जांच अभियान तेज, आधा दर्जन बाइक जब्त…

खबर को शेयर करें
1000263556

Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने सख्त वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कुणाल कुमार के नेतृत्व में हुए इस अभियान के दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई और लगभग आधा दर्जन बाइकों को जब्त किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बढ़ते अपराध, अवैध व्यापार और सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए यह नियमित अभियान है जिसे 15 अगस्त को देखते हुए और तेज कर दिया गया है। बिना वैध कागजात बिना हेलमेट या नियम तोड़ने वालों के वाहन जब्त किए जाएंगे और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

उन्होंने वाहन चालकों से सभी जरूरी कागजात साथ रखने और हेलमेट पहनने की अपील की। साथ ही अभिभावकों से अनुरोध किया कि नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन न चलाने दें क्योंकि यह कानूनन गलत होने के साथ उनकी जान के लिए भी खतरनाक है। अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था दुरुस्त करना, सड़क हादसे कम करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।