Seraikela: कपाली पुलिस का विशेष अभियान : डोबो पुल और डैम साइड से दो संदिग्ध बाइक जब्त…

Seraikela News: कपाली ओपी पुलिस ने रविवार को डोबो पुल और डैम साइड इलाके में विशेष अभियान चलाया। यह अभियान मुख्य रूप से नवयुवकों की गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से चलाया गया।
पुलिस ने अभियान के दौरान क्षेत्र में मौजूद युवकों की जांच की और इस दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों को जब्त किया। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का मकसद असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा देना है।
उन्होंने कहा कि कपाली थाना क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। डोबो पुल और डैम साइड पर अक्सर भीड़भाड़ रहती है ऐसे में पुलिस लगातार निगरानी रखेगी। ओपी प्रभारी ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है।

