1000239320

Seraikela: रघुनाथपुर का स्कूल बना तालाब, घुटने भर पानी में होकर जा रहे हैं बच्चे – विभाग मौन…

खबर को शेयर करें
1000239320

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रघुनाथपुर में बारिश के कारण जलजमाव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। स्कूल परिसर में घुटनों तक पानी भर जाने से बच्चों को स्कूल आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है।

मुख्य प्रवेश द्वार, प्रधानाध्यापक कक्ष और कक्षाओं के बाहर पानी जमा है। बच्चे छुट्टी के समय इसी पानी को पार कर घर लौटते हैं। गंदे पानी और बदबू की वजह से छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेन रोड का पानी सीधे स्कूल के प्रांगण में भर जाता है जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं। वहीं स्कूल भवन के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारें भी खतरा बनी हुई हैं।

गांववासियों ने प्रशासन से तुरंत जल निकासी की व्यवस्था करने और हाई वोल्टेज तार हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

फिलहाल शिक्षा विभाग और प्रबंधन समिति इस समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं।