1000262325

Seraikela-Kharsawan: स्वदेशी जागरण मंच की रैली, विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी के समर्थन में उठी आवाज़…

खबर को शेयर करें
1000262325

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले में स्वदेशी जागरण मंच ने विदेशी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ रैली निकाली। इस दौरान लोगों को विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

रैली में प्रतिभागियों ने विदेशी कंपनियों के खिलाफ नारे लगाए और जनता से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत विचार विभाग प्रमुख जटाशंकर पांडे ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता घटेगी।

उन्होंने कहा कि यदि देश के व्यापारी स्वदेशी उत्पादों का निर्माण शुरू करें तो आने वाले पर्व-त्योहारों में विदेशी वस्तुओं का आयात बंद किया जा सकता है। इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्वदेशी वस्तुओं के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर दुकानदारों और आम लोगों से केवल स्वदेशी वस्तुएं खरीदने और बेचने की अपील की गई।