1000213790

Seraikela-Kharsawan: मुहर्रम को लेकर सरायकेला में नो एंट्री लागू, दो दिन मालवाहक वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध…

खबर को शेयर करें
1000213790

Jharkhand: मुहर्रम को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए नो एंट्री का आदेश जारी किया है। जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसमें आगामी दो दिनों तक जिले के विभिन्न मार्गों पर मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

6 जुलाई (रविवार) को नो एंट्री लागू रहेगी इन मार्गों पर—
•कांड्रा गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा से पद्मपुर टोल प्लाजा तक
•आदित्यपुर टोल प्लाजा से गम्हरिया थाना तक
•संपूर्ण आदित्यपुर शहरी क्षेत्र
•चांडिल थाना क्षेत्र में साधन होटल से पितकी फाटक तक
•नीमडीह थाना के मुख्य गेट के पास तक

7 जुलाई (सोमवार) को नो एंट्री लागू रहेगी इन मार्गों पर—
•सरायकेला थाना अंतर्गत साहिबगंज से चाईबासा रोड भाजपा कार्यालय तक
•सरायकेला-खरसावां रोड में बिरसा चौक और बड़बिल गांव के पास
•सरायकेला-राजनगर मार्ग में एमपी साहू पेट्रोल पंप के पास बाइपास रोड

इन सभी मार्गों पर रविवार और सोमवार को अपराह्न 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक सभी प्रकार के छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

प्रशासन ने आम जनता और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है ताकि मुहर्रम के अवसर पर शांति और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।