IMG 20250811 114231

Seraikela Kharsawan: बुरुडीह में दवा डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान में भीषण आग, 20 लाख का सामान जलकर राख…

खबर को शेयर करें
IMG 20250811 114231

Seraikela Kharsawan news: खरसावां थाना क्षेत्र के बुरुडीह में देर रात एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान में आग लग गई जिसमें करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान में रखी कई बीमारियों की दवाएं, फ्रिज, कूलर, टीवी, टैबलेट और फर्नीचर भी आग की चपेट में आ गए।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान में रखी अल्कोहल युक्त दवाओं में आग लगने से जोरदार धमाका हुआ जिससे दुकान की छत टूटकर नीचे गिर गई।

दुकान के मालिक बलराम दास जब जमशेदपुर से लौटे तो दुकान पूरी तरह से जल चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। मामले की जांच जारी है।

आग लगने से हुए भारी नुकसान से इलाके में चिंता का माहौल है।