1000268082

Seraikela-Kharsawan: RIT थाना के पास मिला पुलिस सब इंस्पेक्टर का शव, इलाके में फैली सनसनी…

खबर को शेयर करें
1000268082

Seraikela-Kharsawan news: सरायकेला-खरसावां जिले के RIT थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह (58 वर्ष) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव जागृति मैदान के उत्तरी छोर पर मुर्गा दुकान के पीछे से बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार अरुण सिंह पूर्व में RIT थाना में पदस्थापित थे और वर्तमान में रांची से मलखाना थाना का प्रभार लेने यहां आए थे। अगले साल उनकी सेवानिवृत्ति थी।

स्थानीय निवासियों ने सुबह शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची आरआईटी पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।