1000270293

Seraikela: कांड्रा-चौका में बाइक हादसा, महिला और युवक गंभीर रूप से घायल…

खबर को शेयर करें
1000270293

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। थाना के समीप एक बाइक सवार युवक ने अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक संख्या JH 05 CH-8108 से युवक चौका की ओर से गम्हरिया की तरफ आ रहा था। इसी दौरान उसने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला और युवक दोनों घायल हो गए।

युवक की पहचान नीमडीह के मुरुगडीह निवासी दिनेश कुमार महतो के रूप में हुई है। उसके पास से अरका जैन यूनिवर्सिटी का पहचान पत्र मिला है जिसमें बताया गया है कि वह विश्वविद्यालय का कर्मचारी है। हादसे में युवक के सिर से काफी खून बह गया और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।