1000224864

Seraikela: आमदा ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62 मोबाइल और एक टैब के साथ युवक गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000224864

Jharkhand: खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 चोरी के मोबाइल फोन और एक टैबलेट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) समीर कुमार सेवइया ने प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि खरसावां थाना और आमदा ओपी पुलिस की टीम ने बड़ा आमदा गांव के मोदी मोहल्ला निवासी हिमांशु मोदी उर्फ रचित के घर छापेमारी की। इस दौरान उसके पास से कुल 62 मोबाइल फोन और एक टैब बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल और टैब की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये सारे मोबाइल आरोपी के पास कहां से आए।

SDPO ने बताया कि आरोपी हिमांशु मोदी के खिलाफ इससे पहले कोई मामला दर्ज नहीं था। यह पहली बार है जब वह पुलिस के गिरफ्त में आया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। उनकी तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

इस छापेमारी में सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा शामिल थे।