IMG 20240801 WA0119

हल्दीपोखर में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत दूसरी नुक्कड़ सभा आयोजित

खबर को शेयर करें
IMG 20240801 WA0118

ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फ़ोरम द्वारा हल्दीपोखर में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत दूसरी नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। यह सभा जामा मस्जिद चौक पर आयोजित की गई। इस मौके पर पश्चिमी पंचायत के उप मुखिया शाहिद प्रवेज़ ने कहा, “बहुत अफ़सोस की बात है कि वे बच्चे, जिनकी उम्र अभी पढ़ने-लिखने की है, नशे की गिरफ्त में हैं।

इससे न केवल उनका भविष्य खतरे में है, बल्कि हमारे देश का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है। आइए, हम सब मिलकर अपनी युवा पीढ़ी को बचाएं और इस अभियान को सफल बनाएं।”इस सभा में सैयद कलीम, गुलाम समदानी, हाजी नेमत, सेराज, रेहान, और हाफ़िज़ आफरीदी मौजूद थे।