Saraikela–Kharsawan: मोहर्रम की सुबह मासूम पर टूटा बिजली का कहर, 6 वर्षीय अपाक अंसारी हुआ घायल…

सरायकेला-खरसावां: कपाली के वार्ड संख्या 11गौस नगर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टला यहां 6 वर्षीय अपाक अंसारी पे खेलने के दौरान बिजली की एक पुरानी तार गिर पड़ी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। अब उसकी हालत स्थिर है।

स्थानीय लोगों के अनुसार ये कोई पहली बार नहीं है। कई सालों इस इलाके में बिजली के तारों की हालत ऐसी ही है कभी कोई इंसान तो कभी कोई जानवर करंट की चपेट में आ जाता है। न तो बिजली विभाग द्वारा तार बदले जाते हैं न कोई ठोस कदम उठाया जाता है।

सोचिए आज मोहर्रम का दिन है। कई लोग रोज़ में हैं। ऐसे दिन सुबह-सुबह इस तरह की घटना होना पूरे मोहल्ले के लिए कितनी परेशानी की बात है। मोहर्रम को लेकर एक हफ्ते से पीस कमेटी की मीटिंग हो रही थी कहा गया था कि व्यवस्था अच्छी होगी लेकिन क्या यही है व्यवस्था?

न जाने कब जागेगा कपाली नगर परिषद या बिजली विभाग या हमारा सिस्टम और कब इन परेशानियों का कोई पक्का और ठोस समाधान निकलेगा।


