गोविंदपुर के रौशन झा को मिला महात्मा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार
Jamshedpur news: गोविंदपुर के दयाल सिटी निवासी रौशन झा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 प्राप्त कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें उनकी पुस्तक सहज गीतामृत के माध्यम से भारतीय आध्यात्मिक साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
रौशन झा ने अपनी पुस्तक के जरिए भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत कर नई पीढ़ी को प्रेरित किया है। इससे पहले भी उन्हें कई महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें वर्ष 2023-24 में भारत सरकार द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि शामिल है।इसके अलावा, उन्हें रविंद्र रत्न पुरस्कार 2024, राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2024 सहित कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया है।

पुरस्कार मिलने के बाद रौशन झा के निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, और उन्होंने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। रौशन झा ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक प्रेरणा देगा, और वे भारतीय साहित्य को समृद्ध करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे।