जमशेदपुर में यातायात पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान,हेलमेट पहनने वालें हुए सम्मानित…
Jamshedpur news: जमशेदपुर में यातायात पुलिस ने एक अनोखे अभियान के तहत गुरुवार को साचकी गोलचक्कर पर वाहन चालकों को जागरूक किया। इस दौरान बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे चालकों को पुलिस ने हेलमेट प्रदान किए और उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। वहीं, जिन दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट लगा रखा था, उन्हें चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अभियान में धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार, ट्रैफिक डीएसपी, टैफिक प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। एसडीओ ने बताया कि यह अभियान रैपिडो के साथ मिलकर चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देना है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने बताया कि जमशेदपुर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना सड़क सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हम लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।इस अभियान के दौरान, यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि यह अभियान सफल होगा।यह अभियान जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और हमें उम्मीद है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।