1000244421

चाईबासा-चक्रधरपुर में ट्रिपल टेस्ट सर्वे की समीक्षा, पिछड़ा वर्ग आयोग ने घर-घर जाकर जुटाई जानकारी…

खबर को शेयर करें
1000244421

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्रों में मंगलवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम ने ट्रिपल टेस्ट सर्वे का जायजा लिया। आयोग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और पहले किए गए सर्वे के आंकड़ों की जांच की।

आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, सदस्य नंदकिशोर मेहता और लक्ष्मण यादव ने चाईबासा नगर परिषद के वार्ड 4, 6, 8 और 11 तथा चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड 2, 4 और 21 का दौरा किया।

समीक्षा के दौरान आयोग के सदस्यों ने करीब 15 परिवारों से सीधी बातचीत की। मतदाताओं की संख्या, जातीय श्रेणी, मतदान केंद्र की स्थिति और वोटर आईडी नंबर जैसी जानकारियों का मौके पर ही वोटर कार्ड के आधार पर रीयल टाइम सत्यापन किया गया।

ट्रिपल टेस्ट सर्वे का उद्देश्य नगर निकायों में पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने की पात्रता तय करना है। टीम ने जिले में पहले किए गए डोर-टू-डोर सर्वे की रिपोर्ट की जांच की और सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक व राजनीतिक स्थिति से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया।