IMG 20250202 WA0021 scaled
|

जमशेदपुर में सद्भावना मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धर्मों के विशेषज्ञों ने मानवता पर जोर दिया

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर के माईकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में सद्भावना मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के विशेषज्ञों ने “धर्म में मानवता की अवधारणा” पर अपने विचार साझा किए।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर मोहम्मद सलीम इंजीनियर, जनरल सेक्रेटरी FDCA न्यू दिल्ली, ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि धर्म में इंसानियत, भाईचारा, और दूसरों की इज्जत करना सीखना है।

IMG 20250202 WA0018

उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म में बांटने की बात नहीं होती है, बल्कि जोड़ने की बात की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा हिंदुस्तान एक गुलदस्ते की मानिंद है, जहां रंग-बिरंगे फूल एक साथ खिलते हैं और यही हमारी खूबी है।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक कुमार वर्मा, सीनियर जर्नलिस्ट झारखंड, ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज केवल इंसानियत की बातें होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज से सुरेश सिंह मिश्रा ने प्रकृति और इंसानियत की बात की।

IMG 20250202 WA0017

उन्होंने कहा कि प्रकृति और इंसानियत एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और हमें प्रकृति का सम्मान करना चाहिए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सद्भावना और मानवता को बढ़ावा देना था। खुर्शीद अकरम अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि तोहिदुल हसन जी ने सभा का संचालन किया। प्रेस प्रवक्ता खालिद इकबाल, सहयोगी शाहनवाज कमर जफर जहांगीर जावेद साहब, और कई अन्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।