1000210748

सरायकेला जिले में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द…

खबर को शेयर करें
1000210748

Jharkhand: सरायकेला–खरसावां जिले में आगामी दिनों में संभावित भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मौसम विभाग द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार को रेड अलर्ट और सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र और उससे सटे पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के तटीय इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिले के उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों, अभियंताओं, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। साथ ही सभी को जिला मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन की ओर से यह कदम लोगों की जान-माल की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए उठाया गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।