झारखंड के प्लस टू स्कूलों में 1373 माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती, 27 जून से शुरू होंगे आवेदन…

Jharkhand: झारखंड में सरकारी प्लस टू स्कूलों में माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के 510 प्लस टू स्कूलों में 1373 माध्यमिक आचार्यों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 27 जून से आवेदन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ—
•ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 27 जून 2025
•आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि तक)
•परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि तक)
•फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि तक)
•आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि: 2 अगस्त से 4 अगस्त 2025 तक
यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के शिक्षा क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथियों में आवेदन कर सकते हैं।

