1000499713

अल कबीर कॉलेज की छात्रा रानी परवीन को मिला टाटा कमिन्स स्कॉलरशिप…

खबर को शेयर करें
1000499713

अल कबीर कॉलेज के बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की पहली बैच (2025) की छात्रा रानी परवीन ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। रानी परवीन को टाटा कमिन्स जमशेदपुर द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया गया है।

टाटा कमिन्स द्वारा हर वर्ष मेधावी विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप हेतु प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोजित परीक्षा में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें रानी परवीन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह स्कॉलरशिप प्राप्त की।

स्कॉलरशिप के तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप भी प्रदान किए गए, जिससे उनकी तकनीकी और शैक्षणिक दक्षता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

इस उपलब्धि पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. चंदना कुमारी ने रानी परवीन को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

वहीं अल कबीर कॉलेज के प्राचार्य वारिस सर्वर इमाम ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रानी परवीन की सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा और संस्थान के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है।