1000274141

Ranchi: बीआईटी मेसरा में छात्रा पर ब्लेड से हमला, छात्रों ने क्लास बंद कर विरोध जताया…

खबर को शेयर करें
1000274141

Jharkhand: रांची के बीआईटी मेसरा कैंपस में बीती रात एक छात्रा पर ब्लेड से हमला करने की सनसनीखेज घटना हुई। MBA की एक छात्रा कैंपस के अंदर टहल रही थी तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ पर वार किया और मौके से फरार हो गया। छात्रा को गंभीर चोट आई है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद छात्रों में भारी गुस्सा देखने को मिला। कई छात्र कैंपस में इकट्ठा होकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। छात्रों ने विरोध स्वरूप गुरुवार को क्लास बंद रखने का फैसला किया। उनका कहना है कि जब तक कैंपस में सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती वे पढ़ाई नहीं करेंगे।

बीआईटी मेसरा प्रशासन और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। परिसर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। छात्रों की मांग है कि सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाए और रात में पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कैंपस की सुरक्षा को ठोस किया जाएगा।