1000252647

रामदास सोरेन हेल्थ अपडेट: ब्रेन स्ट्रोक के बाद ICU में है भर्ती, नाजुक हालत के चलते टला ऑपरेशन, डॉक्टरों ने बताया रिस्की…

खबर को शेयर करें
1000252647

Jharkhand: झारखंड के स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती मंत्री रामदास सोरेन का सोमवार ब्रेन ऑपरेशन होना था लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने फिलहाल सर्जरी टाल दी है।

डॉक्टरों के अनुसार जब तक उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार नहीं होता तब तक ऑपरेशन करना जोखिम भरा हो सकता है। अस्पताल सूत्रों की मानें तो डॉक्टर लगातार उनके शरीर की प्रतिक्रियाओं और जांच रिपोर्ट्स पर नजर रख रहे हैं।

शनिवार सुबह रामदास सोरेन को जमशेदपुर स्थित उनके आवास पर बाथरूम में अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद उन्हें तत्काल एयर एंबुलेंस के ज़रिए दिल्ली लाया गया जहां वे फिलहाल अपोलो अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दिल्ली पहुंचकर मंत्री रामदास सोरेन की सेहत का हाल जान चुके हैं। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज के बारे में जानकारी ली और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

डॉक्टरों की टीम फिलहाल स्वास्थ्य में सुधार का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही आगे की सर्जरी पर फैसला लिया जाएगा।