जमशेदपुर में बारिश का कहर !! बागबेड़ा में 100 से ज्यादा घरों में घुसा पानी…

Jamshedpur news: जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बागबेड़ा के नया बस्ती इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। अब तक 100 से ज्यादा घरों में पानी घुस चुका है जिनमें से लगभग 50 से 60 घर पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं।
हालात को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित कैंप बनाए गए हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय (रोड नंबर 3), सिदो-कान्हू मैदान, लोहिया भवन, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और बागबेड़ा थाना चौक को राहत केंद्र के रूप में तैयार किया गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो जाएं और नदियों या पानी भरे इलाकों के पास न जाएं। जिला आपदा प्रबंधन टीम हालात पर नजर बनाए हुए है और तेजी से राहत कार्य कर रही है।

