1000215103

जादूगोड़ा के तिलामुंडा गांव में बारिश ने सड़क को बनाया दलदल, ग्रामीण बोले- “विकास नहीं तो वोट नहीं”…

खबर को शेयर करें
1000215103

Jamshedpur news: पोटका प्रखंड के जादूगोड़ा इलाके में आने वाला तिलामुंडा गांव बरसात में कीचड़ और दलदल में बदल गया है। गांव की सड़कें इतनी खराब हो गई हैं कि लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है।

गांव के लोग कई सालों से पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बारिश होते ही रास्ते कीचड़ से भर जाते हैं। हालत यह है कि एम्बुलेंस गांव में नहीं पहुंच पाती और बच्चे स्कूल नहीं जा पाते।

इस समस्या को लेकर गांव के चंदन कुमार, लक्ष्मी नारायण पात्र और संजय कुमार गिरी की अगुवाई में ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार और सांसद बिद्युत महतो के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि अगर गांव में विकास नहीं हुआ तो वे अगला चुनाव नहीं लड़ने देंगे और “विकास नहीं तो वोट नहीं” का नारा लगाया।

गुस्से में आकर ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जब तक गांव में सड़क नहीं बनेगी वे जनप्रतिनिधियों को गांव में घुसने नहीं देंगे।