1000238931

RAILWAYS: अब और तेज़ दौड़ेंगी ट्रेनें !! 78% ट्रैक हुए अपग्रेड, 130 किमी प्रति घंटा की स्पीड के लिए तैयार…

खबर को शेयर करें
1000238931

Azad Reporter desk: भारतीय रेल ने पटरियों को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए बड़े बदलाव किए हैं। अब देश में 78 प्रतिशत से ज्यादा ट्रैक इस काबिल हो गए हैं कि उन पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे ज्यादा की रफ्तार से ट्रेनें चल सकें। 2014 में यह आंकड़ा केवल 39.6 प्रतिशत था।

रेल मंत्रालय के मुताबिक लगभग 59,800 किलोमीटर ट्रैक अब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के लिए तैयार है। इसके अलावा 23,000 किलोमीटर ट्रैक को 130 किमी/घंटा से भी अधिक स्पीड के लायक बनाया गया है।

इस बदलाव के पीछे रेलवे ने कई तकनीकी सुधार किए हैं। इसमें ज्यादा वजन वाली रेल पट्टियों का इस्तेमाल, चौड़े कंक्रीट स्लीपर, लंबे रेल पैनल और ट्रैक की देखरेख के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग शामिल है।

इन सुधारों की वजह से अब ट्रेनें ज्यादा सुरक्षित और तेज़ चल सकेंगी। वंदे भारत जैसी सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों को 160 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार पर चलाने की तैयारी हो रही है। इन ट्रेनों की डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप भी तैयार हो चुका है।