1000230869

रेलवे की नई व्यवस्था से वेटिंग लिस्ट यात्रियों को राहत, अब सुबह की ट्रेन के लिए रात में ही मिल जाएगी जानकारी…

खबर को शेयर करें
1000230869

Azad Reporter desk: रेलवे ने अपनी आरक्षण चार्ट बनाने की प्रक्रिया में बदलाव करके यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब दोपहर 12 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे ही जारी कर दिया जाता है। इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को टिकट कंफर्म होने या नहीं होने की जानकारी समय पर मिल जाती है और उन्हें रातभर जागने की जरूरत नहीं पड़ती।

सुबह की ट्रेनों के लिए अब लोग रात में ही मोबाइल पर एसएमएस से टिकट का स्टेटस जान सकते हैं और चैन से सो सकते हैं। बार-बार मोबाइल चेक करने की झंझट भी अब खत्म हो गई है।

दूर से आने वाले यात्रियों को भी पहले ही पता चल जाता है कि उनका टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं जिससे वे समय पर कोई दूसरा विकल्प देख सकते हैं।

रेलवे अब दोपहर 2 बजे से रात 11:59 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का चार्ट यात्रा से 8 घंटे पहले बना रहा है। इसमें गंगा-दामोदर, मौर्य, वनांचल, शिप्रा, चंबल और हावड़ा-बाड़मेर जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों में सफर करने वालों को दिन में ही टिकट की स्थिति पता चल जाती है।

धनबाद से चलने वाली ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस और भुवनेश्वर स्पेशल जैसी ट्रेनों का चार्ट भी अब सुबह 7:30 बजे ही जारी हो रहा है। इसके लिए रेलवे ने आरक्षण केंद्र में कर्मचारियों की ड्यूटी आधे घंटे पहले लगा दी है।

इस नई व्यवस्था से यात्रियों को समय पर जानकारी मिल रही है और वे बेहतर योजना बना पा रहे हैं।