RAILWAYS: 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव!! अब अनिवार्य होगा आधार और OTP सत्यापन…

Azad Reporter desk: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और यात्रियों के लिए अधिक आसान बनाने के उद्देश्य से 15 जुलाई 2025 से नया नियम लागू किया है। इस नियम के अनुसार अब तत्काल टिकट बुक करते समय आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आने वाला OTP अनिवार्य होगा।
रेल मंत्रालय के अनुसार यह कदम टिकट बुकिंग में एजेंटों और बॉट्स की बढ़ती गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है जिससे असली यात्रियों को पहले 10 मिनट की प्राथमिकता दी जा सके। पहले यही शुरुआती समय तकनीकी माध्यमों से टिकट हड़पने में सबसे अहम होता था।
ये– ये बदलेगा 15 जुलाई से!!
•आधार लिंक अनिवार्य: IRCTC वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करने के लिए यूज़र को अपना आधार अपने अकाउंट से लिंक करना होगा।
•OTP के बिना बुकिंग नहीं: टिकट बुक करते समय आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करना अनिवार्य होगा।
•एजेंट बुकिंग पर रोक: बुकिंग विंडो खुलने के पहले 30 मिनट तक एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे केवल आधार सत्यापित यूज़र ही टिकट ले सकेंगे।
•10 मिनट की प्राथमिकता विंडो: जिन यात्रियों का IRCTC अकाउंट पहले से आधार से लिंक होगा उन्हें पहले 10 मिनट तक प्राथमिकता मिलेगी।
इतने टिकट बुक हो सकेंगी!!
•बिना आधार लिंक: 12 टिकट प्रति माह
•आधार लिंक होने पर: 24 टिकट प्रति माह
ऐसे करें आधार लिंक!!
- IRCTC पर लॉग-इन करें
- ‘My Account → Authenticate User’ पर जाएं
- आधार नंबर या वर्चुअल ID दर्ज करें
- OTP से सत्यापन करें और सबमिट करें
- सफल पॉप-अप आने पर लिंकिंग पूरी
अब रेलवे काउंटर से टिकट लेते समय भी उस यात्री का आधार नंबर और OTP देना जरूरी होगा जिसके लिए टिकट ली जा रही है चाहे टिकट कोई और ले रहा हो तब भी।
तत्काल टिकट यदि कन्फर्म नहीं होती है, तो वह स्वतः रद्द हो जाती है और 2–3 दिनों के भीतर रिफंड IRCTC खाते में लौट आता है।
सहायता के लिए संपर्क करें!!
- IRCTC हेल्पलाइन: 139
•आधार संबंधी मदद: UIDAI हेल्पलाइन 1947
यह नया नियम उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है जिन्हें हर बार एजेंटों के कारण टिकट नहीं मिल पाता था। अब पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आम यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी और टिकट की दौड़ और अधिक न्यायसंगत बन सकेगी।


