1000211493

रेलवे अपडेट! आज 1 जुलाई से बदल गए रेल यात्रा के नियम, देखें क्या–क्या है बदलाव…

खबर को शेयर करें
1000211493

Azad Reporter desk:भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 1 जुलाई 2025 से कई अहम नियमों में बदलाव किए हैं। अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए सख्त पहचान प्रमाण अनिवार्य कर दिया गया है रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने से 8 घंटे पहले तैयार होगा और लंबी दूरी की यात्रा पर किराया भी थोड़ा बढ़ा है।

जानिए 1 जुलाई से लागू हुए नए नियम—
•तत्काल टिकट बुकिंग के लिए पहचान अनिवार्य
अब IRCTC प्लेटफॉर्म पर तत्काल टिकट वही यात्री बुक कर सकेंगे जिनकी पहचान पहले से आधार या डिजिलॉकर के जरिए वेरिफाइड होगी। जुलाई के अंत तक रेलवे ओटीपी-बेस्ड वेरिफिकेशन भी शुरू करेगा।

•अब चार्ट 8 घंटे पहले बनेगा
पहले ट्रेन खुलने से 4 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट बनता था अब यह चार्ट 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का पर्याप्त समय मिलेगा।

•किराए में मामूली बढ़ोतरी
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में अब नॉन-एसी क्लास के लिए प्रति किलोमीटर 1 पैसा और एसी क्लास के लिए 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।
हालांकि 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर सेकंड क्लास का किराया नहीं बढ़ाया गया है।

•कालाबाजारी पर लगेगी लगाम
तत्काल टिकट बुकिंग में सख्त वेरिफिकेशन और पीआरएस सिस्टम के अपग्रेड से टिकट की कालाबाजारी पर रोक लगेगी। नए नियमों से वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी।

•दिसंबर तक लॉन्च होगा नया PRS सिस्टम
रेलवे का नया पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) दिसंबर 2025 तक शुरू हो जाएगा। यह मौजूदा सिस्टम से 10 गुना ज्यादा तेज होगा। अब प्रति मिनट 1.5 लाख टिकट बुकिंग और 40 लाख पूछताछ की क्षमता होगी।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से इन बदलावों को सकारात्मक रूप में लेने और सहयोग करने की अपील की है ताकि सभी को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके।