आदित्यपुर नगर निगम के सामने सफाई कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, न्यूनतम मजदूरी और सुविधाओं की मांग…

Jharkhand: आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के सामने आज सफाई कर्मियों ने राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी की और अपनी मांगें पूरी होने तक काम करने से इनकार कर दिया।
सफाई कर्मियों का आरोप है कि संवेदक अरविंद सिंह उन्हें प्रतिदिन 350 रुपये मजदूरी दे रहे हैं जो उनकी बात में काफी कम है। साथ ही उन्हें न तो पहचान पत्र मिले हैं और न ही पीएफ (पेंशन फंड) व ईएसआई (श्रमिक बीमा) जैसी जरूरी सुविधाएं दी गई हैं।
सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं कि राज्य सरकार की तय न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाए और सभी कर्मियों को पहचान पत्र, पीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएं। उनका कहना है कि जब तक उनकी ये मांगें पूरी नहीं होंगी वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

