IMG 20240625 WA0033
| |

Press Conference By Jamshedpur District Election Officer Regarding Voter’s List

खबर को शेयर करें

देश में लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया है वहीँ अब झारखन्ड में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी है

IMG 20240625 WA0035

Jamshedpur:- आज जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय में ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जमशेदपुर अनन्या मित्तल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया उपायुक्त द्वारा बताया गया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 21(2) में यह प्रावधान है कि राज्य के आम चुनाव से पहले मतदाता सूची को संसोधित कर लिया जाए ताकि चुनाव में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी को सुनिश्चित कराया जा सके। इसके लिए प्री – रिवीजन एक्टिविटीज 25/06/2024 से 24/07/2024 तक की अवधि निर्धारित है वहीँ रिवीजन एक्टिविटीज 25/07/2024 से 20/08/2024 तक की अवधि निर्धारित की गई है। 25/07/2024 को एकीकृत मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन किया जाएगा और 20/08/2024 को निर्वाचक सूची का फाइनल पब्लिकेशन किया जाएगा। 29/07/2024 को PVTGs को मतदाता सूची में निबंधन की कार्रवाई की जाएगी। 30/07/2024 ज़िला में रैन बसेंरो/ आश्रय गृह में रहने वालों के लिए मतदाता सूची में निबंधन की कार्रवाई की जाएगी। 31/07/2024 को मतदाता सूची में दिव्यांगजनों का निबंधन के लिए अभियान चलाया जाएगा। 01/08/2024 को घर घर जाकर 85+ आयु वर्ग के लोगों का सत्यापन किया जाएगा। 02/08/2024 को थर्ड जेंडर, सेक्स वर्कर का निबंधन के लिए अभियान चलाया जाएगा।