जमशेदपुर के मानगो में नए वेंडिंग जोन निर्माण की तैयारी, बेरोजगारों को मिलेगा दुकान आवंटन का मौका…

खबर को शेयर करें
1000193793
Oplus_131072

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो में जल्द ही वेंडिंग जोन का निर्माण किया जाएगा। मानगो नगर निगम ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए अंचलाधिकारी को पत्र भेजकर उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इस वेंडिंग जोन के निर्माण का उद्देश्य स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना है जिसके तहत उन्हें दुकानें आवंटित की जाएंगी।

इस संबंध में शनिवार को मानगो टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर निगम के अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी। बैठक का संचालन उपनगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद एवं अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

नगर निगम का मानना है कि वेंडिंग जोन के निर्माण से न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे बल्कि क्षेत्र में अतिक्रमण और अव्यवस्था को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।