IMG 20250712 224351

पोटका: घर के बाहर से रहस्यमय तरीके से चोरी हुई वैन, पुलिस जांच में जुटी…

खबर को शेयर करें
IMG 20250712 224351

Jharkhand: पोटका थाना क्षेत्र के महुलडीहा गांव में बीती रात एक पिकअप वैन की रहस्यमय चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि यह वैन महुलडीहा निवासी राम प्रपन पाण्डेय की थी जो हाता-मुसाबनी रोड पर प्लाई बोर्ड की दुकान चलाते हैं।

पीड़ित के अनुसार वैन रोज की तरह रात में उनके घर के सामने खड़ी थी। चालक गाड़ी खड़ी करने के बाद घर के अंदर सोने चला गया। लेकिन जब सुबह नींद खुली तो देखा कि वैन मौके से गायब है।

घटना की सूचना तुरंत पोटका थाना को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी किस समय और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

फिलहाल वैन का कोई सुराग नहीं लग सका है लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।