Potka: तेज रफ्तार गाड़ी ने चार मवेशियों को कुचला, तीन की मौत, एक घायल…

Jharkhand: पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर बाजार में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे बैठी चार गायों को कुचल दिया। हादसे में तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल गाय का इलाज पशु डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है।
यह घटना झारखंड ग्रामीण बैंक के पास हुई। लोगों का कहना है कि इतनी तेज गाड़ी चलाना लापरवाही है चाहे जानवर ही क्यों न हो ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
घटना की सूचना मिलने पर कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन से मृत गायों को हटवाया गया और रास्ता साफ कराया गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से गायों को पास की जमीन में दफनाया गया।
फिलहाल पुलिस गाड़ी की पहचान के लिए CCTV फुटेज देख रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है।

