1000254327

टाटानगर स्टेशन पर डाक विभाग की गाड़ी ने तोड़ा नया ड्रॉप गेट, चालक पर गुंडागर्दी के आरोप…

खबर को शेयर करें
1000254327

Jamshedpur news: टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर बुधवार शाम एक बड़ी घटना हो गई। भारतीय डाक विभाग (आरएमएस) की एक गाड़ी ने जबरन स्टेशन के एग्जिट गेट से घुसने की कोशिश की और नए लगे इलेक्ट्रॉनिक ड्रॉप गेट को तोड़ दिया।

यह गेट हाल ही में स्टेशन की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए लगाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ी (JH01FC0502) को बाहर के रास्ते से निकलना चाहिए था लेकिन वह गलत रास्ते से अंदर घुसने लगी। जब पार्किंग कर्मियों और लोगों ने रोकने की कोशिश की तो गाड़ी के ड्राइवर ने झगड़ा किया और धक्का-मुक्की भी की।

लोगों ने ड्राइवर पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। इस घटना में ड्रॉप गेट टूट गया और अब वह काम नहीं कर रहा है। रेलवे अधिकारी जल्द गेट की मरम्मत कराने की बात कह रहे हैं।

यात्रियों और स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि ऐसी हरकतें स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती हैं। रेलवे और पार्किंग प्रबंधन इस मामले की जांच कर रहे हैं।