बिहार में सियासी गर्मी: तेजस्वी यादव का आरोप डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दो वोटर कार्ड, FIR की मांग…

Azad Reporter desk: बिहार में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के दो वोटर कार्ड होने के आरोप पर राजनीति गरमा गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया कि सिन्हा का नाम लखीसराय और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज है और दोनों जगह उम्र भी अलग-अलग दर्ज है।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि यह जानबूझकर किया गया संशोधन हो सकता है जो अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की।
तेजस्वी ने सवाल उठाया कि अगर यह गलती सिन्हा ने नहीं की, तो फिर बीएलओ ने अपने आप नाम कैसे दर्ज कर दिया? उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सूची में हुई इन विसंगतियों पर स्पष्टीकरण देने की अपील की।


