1000263552

चाईबासा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद…

खबर को शेयर करें
1000263552

Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक नक्सली मारा गया और उसका शव बरामद कर लिया गया है। मौके से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के हथियार भी जब्त किए हैं।

मुठभेड़ गोइलकेरा के पोसैता इलाके में हुई जहां सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र सौता के पास नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की।

आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने बताया कि इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हुआ है और इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। उनका कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान और तेज किया जाएगा ताकि झारखंड को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाया जा सके।

मुठभेड़ के बाद से इलाके में सुरक्षा बलों की गतिविधि बढ़ा दी गई है। इस सफलता को पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है जिससे नक्सलियों के मनोबल पर असर पड़ने की संभावना है।