1000243902

आदित्यपुर टोल प्लाजा में गार्ड की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा, गाड़ी भी बरामद…

खबर को शेयर करें
1000243902

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम सत्यम कुमार, सुजल कुमार सिंह, साहिल यादव, सचिन प्रसाद और साहिल यादव बताए गए हैं। सभी आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है।

यह घटना 25 जुलाई को आदित्यपुर टोल प्लाजा पर हुई थी। आरोप है कि VIP लेन से बिना पास घुसने की कोशिश कर रहे युवकों को जब सिक्योरिटी गार्ड ने रोका तो सभी ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस हमले में सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पुलिस अधीक्षक सरायकेला के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। तकनीकी और मानवीय प्रयास से सभी आरोपियों को पकड़ा गया।